स्थानीय समाचार

कोटालपोखर थाना क्षेत्र में नहीं थम रहा लकड़ी तस्करी का सिलसिला

Views: 108
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second
कोटालपोखर थाना क्षेत्र में नहीं थम रहा लकड़ी तस्करी का सिलसिला

कोटालपोखर।
कोटालपोखर थाना क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के कोटालपोखर, मयूरकोला, पथरिया, आगलोई, कांकजोल सहित आसपास के गांवों में फलदार एवं हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी है। तस्करों द्वारा आम, शीशम, नीम आदि कीमती पेड़ों को बिना किसी रोक-टोक के काटा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कटे हुए पेड़ों को भुटभुटी पर लादकर शाम होते ही श्रीकुंड, अधरकोठा एवं दिलालपुर सड़क मार्ग होते हुए आरा मिल तक पहुँचाया जा रहा है। आरोप है कि इस अवैध कारोबार में स्थानीय स्तर पर संरक्षण भी मिल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है पश्चिम बंगाल से आए लकड़ी कटवा गिरोह खुलेआम इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं।

इस संबंध में वन विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं, स्थानीय लोगों में लगातार हो रही पेड़ों की कटाई को लेकर गहरा आक्रोश है और वे वन एवं पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button