Views: 321
0 0
जमीन विवाद में खुनी संघर्ष,दो पक्षों के आठ लोग घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जमीन विवाद में खुनी संघर्ष,दो पक्षों के आठ लोग घायल

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के जंगलपाड़ा में मंगलवार के सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जामकर मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार जंगलपाड़ा में डेहरी जमीन पर वंशज के जमीन बंटवारे को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। मंगलवार के सुबह एक पक्ष द्वारा मकान बनाने के दौरान दो पक्षों के बीच…

जमीन विवाद में खुनी संघर्ष,दो पक्षों के आठ लोग घायल
Read Time:1 Minute, 47 Second
जमीन विवाद में खुनी संघर्ष,दो पक्षों के आठ लोग घायल

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के जंगलपाड़ा में मंगलवार के सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जामकर मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार जंगलपाड़ा में डेहरी जमीन पर वंशज के जमीन बंटवारे को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। मंगलवार के सुबह एक पक्ष द्वारा मकान बनाने के दौरान दो पक्षों के बीच जामकर मारपीट हुई।

जिसमें एक पक्ष के अंसार शेख,तोफुल बीबी,राहुल शेख एवं समनुर बीबी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के रेहसान शेख,रेज्जाक शेख ,रैसुद्दीन शेख एवं अफीफा खातुन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।इधर मामले को लेकर राधानगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को ज़ख्म प्रतिवेदन देकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेजा है।

विदित हो कि पूर्व में ही राधानगर थाना में दोनों पक्षों द्वारा आवेदन दिया गया था। मामले को लेकर 30 अगस्त को थाना दिवस पर भी मामले की सुनवाई हुई थी। जिसमें मामले की निपटारा पंचायती में करने की सलाह दिया गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायती नहीं होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव बरकरार था। फिलहाल राधानगर थाना पुलिस छानबीन शुरू कर दिया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports