पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार ने केंद्रीय टीम के साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पठन-पाठन और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और सामान्य ज्ञान के बारे में सवाल पूछे। बच्चों के संतोषजनक उत्तर से वे काफी प्रसन्न हुए और उनकी सराहना करते हुए नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं झिकरहटी पूर्वी और झिकरहटी पश्चिमी में तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण उपलब्ध कराने के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, उनमें उत्साह बढ़ाना और शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना है।