गोमिया:गोमिया प्रखंड क्षेत्र के स्वांग वन बी से रविवार को दक्षिण भारत दर्शन एवं चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। कुल 30 श्रद्धालुओं का यह दल धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए विशेष यात्रा पर निकला है। रवाना होने से पूर्व अजय पांडेय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के जत्थे को शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु गोमिया से प्रस्थान कर भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर, शिमाचलम, अलवरम, दुर्गा पूजम (मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग), तिरुपति बालाजी, कांचीपुरम, विष्णुपरम, महाबलीपुरम, रामेश्वरम, स्वेतबांध के 21 कुंडों में स्नान, मणिदर्शन, कन्याकुमारी, मदुरई मंदिर, श्रीरंगम, कोणार्क, चंद्रभागा, धवलगिरी, नंदन एवं जगन्नाथ पुरी, देवडी मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था पुनः गोमिया वापस लौटेगा।
यात्रा में केदार स्वर्णकार, अनादी प्रसाद, सूर्यनारायण प्रसाद, पशुपति प्रसाद, मृत्युंजय प्रसाद, दिलीप प्रसाद, अवधेश पटवा, सनुलता देवी, नीलम देवी, रीता देवी, नैनीताल देवी, निराश देवी, माया देवी सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं।