बरहरवा।उधवा प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को विधिक सेवाएं सह मेगा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसीजेएम सह नोडल अधिकारी कमला कुमारी,झालसा के दिनेश उपाध्याय, बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान मुख्य अतिथि सिविल जज कमला कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है।
महिलाओं के अत्याचार,घरेलू हिंसा,बाल विवाह,यौन शोषण, दहेज प्रताड़ना समेत समस्याओं पर खुलकर सामने आने की जरूरत है। जरुरतमंदों के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण निशुल्क सेवा करेंगे।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व बीडीओ ने उपस्थित लाभुकों के बीच मनरेगा,आवास,कृर्षि, राशनकार्ड,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,कन्यादान, कम्बल,साईकिल व मक्का का बीज वितरण किया गया।
मौके पर जीपीएस जनकदेव यादव,महिला पर्यवेक्षिका सुशीला हेम्ब्रम,मनरेगा बीपीओ प्रियरंजन कुमार,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद,मोनिका मुर्मू, सत्यनारायण रजवार, विद्युत मिर्घा,बीएफटी सद्दाम हुसैन आदि थे।