0 0 lang="en-US"> 17 दिसंबर को जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप,स्टेट के लिए...
NEWS APPRAISAL

17 दिसंबर को जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप,स्टेट के लिए होगा मुंगेर खिलाड़ियों का चयन

Read Time:2 Minute, 22 Second
17 दिसंबर को जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप,स्टेट के लिए होगा मुंगेर खिलाड़ियों का चयन

मुंगेर। मुंगेर जिला खो-खो संघ द्वारा 17 दिसंबर 2025 को इंडोर स्टेडियम, मुंगेर के प्रांगण में जिला स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर बालक एवं बालिका खो-खो चैंपियनशिप–2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा।

यह जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह (फाउंडर, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने दी।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुंगेर जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों और कॉलेजों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर जमुई में आयोजित जूनियर बिहार स्टेट बालक एवं बालिका खो-खो चैंपियनशिप–2025 में भाग लेने के लिए मुंगेर जिला टीम का चयन किया जाएगा। वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नेशनल खो-खो चैंपियनशिप–2025 के लिए अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को 17 दिसंबर 2025 को रजिस्ट्रेशन के समय निम्नलिखित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा—

अधिक जानकारी के लिए मुंगेर जिला खो-खो संघ के पदाधिकारियों से मोबाइल नंबर 9123142461 पर संपर्क किया जा सकता है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
1 100 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version