अलीगढ़ में आयोजित जूनियर नेशनल खो- खो में मुंगेर के पांच खिलाड़ियों का हुआ सलेक्शन
तारापुर अनुमंडल से पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर बालक एवं बालिका खो- खो खिलाड़ी खेलने के लिए चयनित हुए हैं
जिले के खो- खो खिलाड़ियों ने एवं खेल प्रेमियों ने इस पर हर्ष व्यक्त की
खो- खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 25 नवंबर से 29 नवंबर अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम , अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में आयोजित 43 वीं जूनियर नेशनल बालक एवं बालिका चैंपियनशिप -2024 में मुंगेर जिला खो- खो संघ के पांच खिलाड़ियों का बिहार स्टेट जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका खो- खो टीम में चयन हुआ ।
ये जानकारी मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि बिहार जूनियर बालक एवं बालिका खो- खो टीम में संत मैरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर मुंगेर के रिया रानी , सिया यादव , ईशान्वी अनघ , दिव्यांशु साह एवं मुंगेर सदर प्रखंड अध्यक्ष मॉडल प्लस टू हाई स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा के स्टूडेंट आयुष रंजन का चयन हुआ है ।
जो कि मुंगेर जिला के लिए गौरव की बात है । लगातार मुंगेर जिले में खो- खो खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए मुंगेर जिला खो- खो संघ एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कई सारे स्पोर्ट्स प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।
मुंगेर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं । अबतक चार दर्जन से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश टीम का नेतृत्व कर चुके हैं । पहली बार तारापुर अनुमंडल के बालक एवं बालिका खो- खो खिलाड़ी का सेलेक्शन नेशनल खो- खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम में हुआ है।
बिहार जूनियर बालिका खो- खो टीम में चयनित होने पर इन खिलाड़ियों को संत मैरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर के प्रिंसिपल
जिन्स के एलोशियस एवं डायरेक्टर
रोज़मिन के वर्गीज , मुंगेर जिला खो- खो संघ के अध्यक्ष एवं खो- खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के गौरव कुमार सिंह ,
मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर हैंडबॉल एसोसिएशन आदि के प्रतिनिधि एवं मुंगेर जिला प्रशासन के गणमान्य पदाधिकारीगण , समाजसेवियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करने को लेकर शुभकामनाएं दी।
इसमें बिहार , झारखंड , उत्तर प्रदेश , नई दिल्ली , महाराष्ट्र , असम , केरल , पश्चिम बंगाल सहित देश के सभी राज्यों की बालक एवं बालिका टीम भाग ले रही है