0 0 lang="en-US"> 14 नवंबर को जूनियर नेशनल खो- खो के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल होगा
NEWS APPRAISAL

14 नवंबर को जूनियर नेशनल खो- खो के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल होगा

Read Time:2 Minute, 15 Second
14 नवंबर को जूनियर नेशनल खो- खो के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल होगा

खो- खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तरप्रदेश अलीगढ़ में आयोजित 43 वीं जूनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार स्टेट बालक एवं बालिका खो-खो टीम के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर जिला के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर स्पोर्ट्स प्रमोटर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में 14 नवंबर 2024 को इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में शाम 3 बजे से आयोजित किया जाएगा ।

इस सिलेक्शन ट्रायल में मुंगेर जिले के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूल के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं । सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं पासपोर्ट साइज का फोटो अनिवार्य रूप से लेकर आएंगे।

चयनित खिलाड़ी को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में आयोजित जूनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार स्टेट जूनियर बालक एवं बालिका खो- खो टीम के सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने का मौका मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए मुंगेर जिला खो- खो संघ के गणमान्य पदाधिकारीगण से 📲9123142461 पर संपर्क किया जा सकता है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version