कोटालपोखर:अगले बरस मां तू जल्दी आना…

कोटालपोखर:अगले बरस मां तू जल्दी आना…

Views: 96
0 0
Read Time:1 Minute, 16 Second
कोटालपोखर:अगले बरस मां तू जल्दी आना…

कोटालपोखर।प्रखंड के मयूरकोला दुर्गा पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ जंगली तालाब में किया गया। दुर्गा मंदिर एवं मयूरकोला मंदिर से विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें युवकों की टोली नाचते-गाते “मां जयकारा” लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण करती रही।

इस अवसर पर महिलाओं ने सिंदूर खेलकर माता रानी को अंतिम विदाई दी। पंडालों में श्रद्धालु “अगले बरस मां तू जल्दी आना” के नारे लगाते रहे। माता रानी के अंतिम विदाई की बेला पर सभी श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।

विसर्जन जुलूस में पुलिस प्रशासन की पूरी मुस्तैदी रही। कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष नारायण साहा, काशी साहा, अनिकेत तिवारी, संजय यादव, कलेश्वर साहा, दीपक साहा, शंकर समेत समिति के सभी सदस्य शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

ऑटो और बाइक के आमने सामने टक्कर से चार घायल,दो रेफर

ऑटो और बाइक के आमने सामने टक्कर से चार घायल,दो रेफर

जल- जंगल,जमीन बचाओ के खिलाफ अभियान होगी तेज,न्याय नहीं मिलने तक धरना प्रदर्शन: -आशीष कुमार सिन्हा

जल- जंगल,जमीन बचाओ के खिलाफ अभियान होगी तेज,न्याय नहीं मिलने तक धरना प्रदर्शन: -आशीष कुमार सिन्हा

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post