गारू लातेहार जिले के गारु प्रखंड के साल्वे गांव मे भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष व गारू पूर्व प्रखंड प्रमुख मंगल उरांव के पिता चामु उरांव का मंगलवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चामु उरांव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी लंबी उम्र भी हो गई थी ।
उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। परिवार और क्षेत्रवासियों के लिए यह क्षति अपूरणीय है। उनके निधन पर गारू प्रखंड के कई प्रमुख लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। मायापुर मुखिया सुभाष कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह अलोक कुमार सिंह. शिवप्रसाद साहू लखन रंजीत कुमार निरंजन प्रसाद चंचल प्रसाद शिवप्रसाद साहू
राजूराम और किशन दयाल उरांव ने उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुखिया प्रभादेवी ने कहा कि चामु उरांव का जीवन सरलता और समाजसेवा का प्रतीक था। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
लोगों ने उन्हें एक सुलझे हुए और आदर्श व्यक्तित्व के रूप में याद किया। चामु उरांव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव साल्वे में की गई ।