Pandwa - नम आंखों से भक्तों ने किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

Pandwa – नम आंखों से भक्तों ने किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

Views: 87
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second
Pandwa - नम आंखों से भक्तों ने किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

पंडवा(पलामू):- शारदीय नवरात्र में मां दुगा की पूजा भक्तिभाव से संपन्न हुई। पंडवा के ७ पूजा पंडाल समिति द्वारा रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आरती के उपरांत जयकारे और गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा सहित लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती और कार्तिकेय की प्रतिमा वाहनों पर रख विसर्जन यात्रा निकाली गई।

इस दौरान पूजा पंडालों में सुहागिनों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की।विसर्जन यात्रा पंडवा थाना अंतर्गत कई पंचायतों में भ्रमण होते हुए नदी के तट पर पहुंची। जहां मंगल कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और प्रतिमाओं का विसर्जन किया।भक्तों ने मां दुर्गा को अगले साल जल्दी आने का न्योता भी दिया।

पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि विसर्जन में शरारती तत्वों पर पैनी नजर रहेगी।

विसर्जन के दौरान पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने सभी पंचायत के पूजा पंडालों का जायजा लिया। पुलिस बल के साथ सैंकड़ों श्रद्धालु विसर्जन में शामिल हुए। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

डाल्टेनगंज से रांची चलने वाली बेलगाम रफ्तार बस निगल रही है जिंदगी

डाल्टेनगंज से रांची चलने वाली बेलगाम रफ्तार बस निगल रही है जिंदगी

राँची:ईडी के नाम पर वसूली मामले में राजधानी के विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू

राँची:ईडी के नाम पर वसूली मामले में राजधानी के विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post