
संवाददाता,
महुआडांड़/लातेहार :-महुआडांड प्रखंड के संत मिखाइल प्रभु प्रकाश पल्ली साले में रविवार को 156 बच्चों को दृढ़ीकरण संस्कार के साथ-साथ 90 बच्चों ने पहला परम प्रसाद संस्कार ग्रहण किया। पवित्र समारोह शुरू होने के पूर्व पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर सुमन निरंजन मिंज ने विशप थियोडोर का अपार हर्ष से स्वागत किया।उन्होंने बताया की बिशप कठिन मेहनत और सेवा में विश्वास करते और उसमे चलते हैं। वे जाति धर्म छोड़ कर सभी से बराबर प्यार करते हैं। विशेस कर आदिवासियों के वे बहुत प्यार करते हैं ।उनके हक के लिए आवाज उठाते हैं। इस समारोही मिस्सा पूजा के मुख्य अनुष्ठाता विशप थियोडोर मसकरेन्हस रहे।उन्होंने बच्चों और लोगों के लिए अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार ईश्वर ने मूसा को अपने काम करने लिए चुना उसी प्रकार आज वह 156 बच्चों को ईश्वर के वचन को फैलाने के लिए चुन रहे है, ताकि ये मजबूती और ईमानदारी के साथ अच्छे बच्चे बन कर अच्छी पढ़ाई कर सके। वे निडर होकर सचाई की गवाही दें। ईश्वर इस दृढ़ीकरण संस्कार में अपनी आत्मा को बच्चों को देता है, एंव हम सब पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो जाते हैं।अब हम हरेक जन का यह कर्तव्य है कि हम सभों को बुराई नही बल्कि अच्छाई की राहों में चलना है। विशप स्वामी ने सभी बच्चों को अपनी भविष्य को उजवल और सफल बनाने की सलाह दी और सभों से आग्रह किया की सभी प्रभु के प्रेम से संचालित हों और परिपक्व बने। बिशप थियोडोर ने सभी माता-पिताओं से बच्चों की अच्छी पढ़ाई लिखाई तथा उनकी भविष्य को सफल बनाने तक सहायता करने की गुहार की है। मिस्सा समारोह सम्पन होने के तत्पश्चात विशप स्वामी के साथ नए जीवन पाए सभी बच्चों के साथ फोटो सेशन हुआ और तुरंत ही बच्चों द्वारा विशप स्वामी का स्वागत किया गया। इस मौके पर विशप थियोडोर मसकरेन्हस के साथ बिशप के सेक्रेटरी फादर अमरदीप, पल्ली पुरोहित फादर सुमन, मुक्तलाल सहित अन्य फादर उपस्थित थे, साथ में अपारिषण की धर्म बहने तथा अन्य संस्था के धर्म बहने, और हजारों की तादात में ख्रीस्त बिश्वासी उपस्थित थे।