0 0 lang="en-US"> हिमाचल में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, HRTC ने 51 रूट बंद किए, पंजाब में भी बचा सिर्फ दो दिन का स्टॉक
NEWS APPRAISAL

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, HRTC ने 51 रूट बंद किए, पंजाब में भी बचा सिर्फ दो दिन का स्टॉक

Read Time:8 Minute, 27 Second
हिमाचल में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, HRTC ने 51 रूट बंद किए, पंजाब में भी बचा सिर्फ दो दिन का स्टॉक

शिमला (Rns) : हिट एंड रन को लेकर संशोधित कानून के विरोध में ट्रक, बस और अन्य चालकों की हड़ताल का बड़ा असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो गई है। मंडी, ऊना और कुल्लू-मनाली में तेल के टैंकर नहीं पहुंचे हैं और ऐसे में वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार, मंडी जिले में एचआरटीसी के कई रूट ठप्प हो गए हैं। सुंदरनगर डिपो की बसों लॉन्ग और लोकल रूट पर डीजल की किल्लत के चलते बंद कर दिए गए हैं। मंडी में डीसी ने पेट्रोल पंप संचालकों को 10 लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल ना देने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही स्टॉर बरकरार रखने के आदेश दिए हैं। वहीं इसी बीच पंजाब में भी कुछ जगहों पर पेट्रोल डीजल की किल्लत आ रही है। पंजाब में भी के केवल 2 ही दिन का स्टॉक बचा है। : एचआरटीसी की सुंदरनगर डिपो के प्रबंधक अजिंदर चौधरी ने उच्चधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी दी कि ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते डिपो लॉन्ग और लो ल रूट पर बसें नहीं चला पाएगी। डिपो की तरफ से एक लिस्ट दी गई है, जिसमें बताया गया है कि चंडीगढ़ और पठानकोट के लिए रूट्स को क्लब किया गया है। साथ ही कुल 51 लोकल रूट को बंद कर दिया गया है। पेट्रोल डीजल के सकंट के बीच मंडी के डीसी अरिंदम चौधरी ने पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए पेट्रोल- डीजल का न्यूनतम रिजर्व बनाए रखने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार, पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को 25000 लीटर से अधिक भंडारण क्षमता के पेट्रोल पंप्स में 3000 लीटर डीजल और 2000 लीटर पेट्रोल तथा 25000 लीटर से कम भंडारण क्षमता के पेट्रोल पंप्स में 2000 लीटर डीजल और 1000 लीटर पेट्रोल रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है। डीसी ने हिदायत दी है कि कोई भी डीलर एक समय में 10 लीटर से अधिक रिफिलिंग ना करें। अतिआवश्यक होने की स्थिति में संबंधित एसडीएम की पूर्व मंजूरी आवश्यक होगी। पेट्रोल डीजल को किसी भी प्रकार के कंटेनर में भरकर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड आदि) और सार्वजनिक परिवहन को तेल भरवाने में प्राथमिकता दी जाएगी। उधर मनाली में भी पेट्रोल डीजल की दिक्कत पेश आ रही है। किसी भी पंप में 10 लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है। इस कारण मनाली में टूरिस्ट को भी काफी दिक्कत है। मनाली गए वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उन्हें 10 लीटर से अधिक पेट्रोल नहीं दिया गया है। मनाली के मॉल रोड के साथ लगते पेट्रोल पंप केवल डीजल ही मिल रहा है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुश्किल हो रही है। एक ट्रेवल एजेंट टुअर पैकेज पूरा किया बिना ही वापस लौट गया है। उधर, मनाली में विंटर कार्निवाल का आगाज करने गए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार के पास समस्या का समाधान है। प्रदेश में फिलहाल पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है। इस मामले पर मुख्य सचिव के साथ बैठक की है। बता दें कि शिमला में मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ की बैठक की है।


मोदी ने गुजरात को सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर दी बधाई


अहमदाबाद, (Rns) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार तो गुजरात को 108 स्थानों पर सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी और सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे अपार लाभों के कारण सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है कि गुजरात ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ वर्ष 2024 का स्वागत किया है और108 स्थानों पर एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 108 की संख्‍या हमारी संस्कृति में एक विशेष महत्व रखती है। सूर्य नमस्कार के स्थानों में प्रतिष्ठित मोढेरा सूर्य मंदिर भी शामिल है, जहां अनेक लोग इसमें शामिल हुए। यह वास्तव में योग और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सच्चा प्रमाण है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी से यह आग्रह करता हूं कि सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इसके बहुत अधिक लाभ हैं।


ममता ने टीएमसी के 27वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई


कोलकाता, 02 Jan, (Rns) : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की संस्थापक व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के 27वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी ‘मां-माटी मानुष ने हमेशा लोगों के कल्याण के साथ-साथ देशवासियों के लिए भी बड़ा प्रयास किया है। पूर्व कांग्रेस नेता बनर्जी ने आज ही के दिन 1998 में इस पुरानी पार्टी के साथ वर्षों बिताने के बाद कुछ अनुयायियों के साथ टीएमसी की स्थापना की थी और उन्हें समझ आ गया था कि एआईसीसी पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे से नहीं लड़ेगी। दो असफल विधानसभा चुनावों के बाद सुश्री बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने कम्युनिस्टों को बाहर कर दिया, जिन्होंने पूर्वी भारत के इस हिस्से (बंगाल) में लगभग तीन दशकों तक शासन किया था। सुश्री बनर्जी ने एक्स पर एक बयान में कहा,”मैं हमारी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थक के समर्पण और आत्म-बलिदान का विनम्रतापूर्वक सम्मान करती हूं। आज टीएमसी परिवार को सभी के प्यार और स्नेह का आशीर्वाद मिला है।” उन्होंने कहा, ‘आपने हम पर जो अटूट विश्वास जताया है और हमें वर्षों तक लगन से आपकी सेवा करने के लिए सशक्त बनाया है, उसके लिए आपके प्रति हमारी हार्दिक कृतज्ञता है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version