0 0 lang="en-US"> ईरान-इजरायल जंग की वजह से अफवाह: सतबरवा व बकोरिया में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी
NEWS APPRAISAL

ईरान-इजरायल जंग की वजह से अफवाह: सतबरवा व बकोरिया में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

Read Time:1 Minute, 39 Second
ईरान-इजरायल जंग की वजह से अफवाह: सतबरवा व बकोरिया में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

सतबरवा प्रतिनिधि,

पलामू:– पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड में रविवार सुबह पेट्रोल और डीजल की किल्लत की स्थिति देखी गई। तेल लेने के लिए पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते जंग को लेकर फैली अफवाहों के कारण कई लोगों ने पेट्रोल-डीजल का अधिक मात्रा में भंडारण करना शुरू कर दिया। इसके चलते अचानक पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई और कुछ समय के लिए तेल का स्टॉक समाप्त हो गया।

इस दौरान कई लोग खाली जर्किन लेकर पेट्रोल पंपों के आसपास तेल की तलाश में घूमते नजर आए। वाहन चालकों का कहना है कि सतबरवा और बकोरिया क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं पेट्रोल पंप कर्मियों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि तेल की कमी अस्थायी है। बहुत जल्द नई आपूर्ति पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक रूप से तेल जमा न करने की अपील की गई है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version