0 0 lang="en-US"> त्योहार की विधि व्यवस्था को लेकर एसडीएम की कार्रवाई जारी, बोतल व गैलन में नहीं मिलेंगे पेट्रोल-डीजल
NEWS APPRAISAL

त्योहार की विधि व्यवस्था को लेकर एसडीएम की कार्रवाई जारी, बोतल व गैलन में नहीं मिलेंगे पेट्रोल-डीजल

Read Time:3 Minute, 36 Second
त्योहार की विधि व्यवस्था को लेकर एसडीएम की कार्रवाई जारी, बोतल व गैलन में नहीं मिलेंगे पेट्रोल-डीजल

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर एसडीएम संजय कुमार की विधि व्यवस्था को लेकर एहतियातन कार्रवाई जारी है। बुधवार को उन्होंने सहिजना के एक अवैध गैस गोदाम पर छापेमारी की।

गढ़वा ब्लॉक के पास स्थित पेट्रोल पंप में बोतल में दिए जा रहे डीजल-पेट्रोल को रंगे हाथ पकड़ा। एसडीओ के निर्देश पर बाजार से अवैध रूप से पटाखा भंडारण और बिक्री मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा।

चिनिया रोड से एक ओवरलोड वाहन चालक का लाइसेंस जब्त किया गया।

एसडीएम ने त्योहारों के मद्देनजर पनीर और खोआ को लेकर सघन जांच अभियान चलाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दि‍या। प्रतिदिन रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया।

गोपनीय सूचना मिलने पर एसडीओ ने सहिजना में एक निजी घर में संचालित हो रहे अवैध गैस गोदाम पर छापेमारी कर मकान मालिक एवं गोदाम संचालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

यहां पर अवैध रूप से डेढ़ सौ से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए। संजय कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है कि यह अवैध भंडार गोदाम संचालक को किन-किन एजेंसियों के यहां से किस आधार पर गैस प्राप्त हुए।

तथ्य सामने आने पर संबंधित एजेंसी संचालकों पर भी कंठोर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो एजेंसियों के नियमानुसार लाइसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा भी की जाएगी।

कचहरी रोड स्थित पेट्रोल पंप में बोतलों में दिए जा रहे डीजल-पेट्रोल का मामला रंगे हाथ पकड़ने के बाद संचालक को नोटिस जारी किया है। नोटिस का संतोषजनक उत्तर नहीं रहने पर पेट्रोल पंप के लाइसेंस के निरस्तीकरण की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। तत्काल सभी पेट्रोल संचालकों, थाना प्रभारियों एवं अंचल अधिकारियों को लिखित आदेश निर्गत किया कि किसी भी पेट्रोल पंप में बोतल, गैलन आदि में ईंधन नहीं दिया जाए। यह जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद खतरनाक है।

इसके अलावा ओवरलोडिंग को लेकर भी एसडीओ की तरफ से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बाईपास और चिनिया रोड में ओवर लोडिंग को लेकर जांच की गई, जिसमें एक वाहन चालक का औपबंधिक रूप से लाइसेंस जब्त किया गया।

ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए मंगलवार देर रात एक डीजे सेट को भी वाहन सहित जब्त किया गया है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version