0 0 lang="en-US"> सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,कुम्हार टोली की छात्रा माही एवं तृप्ति को जन्मेजय कुमार स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान ।
NEWS APPRAISAL

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,कुम्हार टोली की छात्रा माही एवं तृप्ति को जन्मेजय कुमार स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान ।

Read Time:2 Minute, 44 Second
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,कुम्हार टोली की छात्रा माही एवं तृप्ति को जन्मेजय कुमार स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान ।

प्रदीप पाठक की रिपोर्ट,

हजारीबाग:-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली , हजारीबाग की छात्रा माही एवं तृप्ति को जन्मेजय कुमार स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की गई । विद्यालय के मेधावी एवं यशस्वी पूर्व छात्र जन्मेजय कुमार की पुण्य स्मृति में दोनों बहनों को सत्र 2024 -25 के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई ।गौरतलब है कि भैया जन्मेजय कुमार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,कुम्हारटोली ,हजारीबाग से पढ़ाई करने के पश्चात सामाजिक कार्यों से जुड़े रहकर समाज सेवा के कार्य में लगे हुए थे ।कोरोना काल में समाज सेवा के क्रम में उनका निधन हो गया ।वर्ष 2024-25 के लिए जन्मेजय कुमार स्मृति छात्रवृत्ति दो वंचित समाज की मेधावी छात्राओं को प्राप्त हुई है।
1) कु० माही कक्षा नौ की छात्रा है और पुलिस अफसर बनना चाहती है।
2) कु० तृप्ति कक्षा नौ की छात्रा है और डाक्टर बन कर समाज की सेवा करना चाहती है ।

दोनों के पिता मजदूर हैं।माही एवं तृप्ति को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । गौरतलब है कि अब तक वंचित समाज की 6 बच्चियां ‘श्री जन्मेजय कुमार छात्रवृत्ति’ के अंतर्गत लाभान्वित हुई हैं। मौके पर विद्यालय के सचिव ,संजय उपाध्याय ने कहा हमारे लिए यह गर्व का क्षण है ।आज संस्कार परिलक्षित होता दिखाई पड़ रहा है ।यह विद्यालय संस्कार के साथ शिक्षा निरंतर देते आ रहा है । छात्रवृत्ति देने का या पुनीत कार्य हम सबों के लिए प्रेरणादाई रहेगा । जन्मेजय कुमार के भाई मृत्युंजय कुमार विद्यालय में आकर दोनों बहनों को छात्रवृत्ति प्रदान की । मौके पर विद्यालय के आचार्य ,अमरदीप कुमार ,अनिल कुमार ,तारकेश्वर राय ,छात्रवृत्ति प्रदान दोनों बहनों के अभिभावक एवं आचार्य बंधु -भगिनी उपस्थित थे ।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version