0 0 lang="en-US"> सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार की छात्रा अक्शा प्रवीण ने...
NEWS APPRAISAL

सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार की छात्रा अक्शा प्रवीण ने प्रांतीय खेलकूद में जीता स्वर्ण पदक

Read Time:2 Minute, 26 Second
सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार की छात्रा अक्शा प्रवीण ने प्रांतीय खेलकूद में जीता स्वर्ण पदक

लातेहार। विद्या भारती द्वारा संचालित विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित 36वां प्रांतीय खेलकूद (शिशु वर्ग) समारोह–2025 में सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार की छात्रा अक्शा प्रवीण ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

सरस्वती विद्या मंदिर, रतनपुर टुण्डी (धनबाद) में आयोजित इस प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा पंचम की छात्रा अक्शा प्रवीण ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने गोला फेंक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर एक और पदक हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार से कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के कुल छह भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दल का नेतृत्व विद्यालय के शारीरिक आचार्य श्री विवेक कुमार दास एवं आचार्या श्रीमती ममता त्रिपाठी ने किया।

अक्शा प्रवीण की इस उपलब्धि पर पलामू विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पाण्डेय, सचिव नरेंद्र कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अक्शा की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदी जी ने भी सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version