प्रेम कुमार साहू घाघरा,
घाघरा:- दीपावली का त्योहार के मौके पर शैक्षणिक संस्थाओं में भी दीपोत्सव पर्व से जुड़े कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी निमित ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक चपका घाघरा स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं ने अपने हुनर का परिचय दिया। वहीं कुछ छात्राएं मिट्टी के दीयों को रंगोली से सजाते हुए यह संदेश दिया कि चाइनीज दीये और मोमबत्ती के बदले स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें। छात्राओं ने मिट्टी के दिए सजाकर अपने हुनर का परिचय दिया।
इस प्रतियोगिता का संयोजन सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान प्राचार्य ने जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान सभी कक्षा शिक्षक अपनी कक्षा के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित थे। रंगोली प्रतियोगिता के प्रथम स्थान एकता हाउस ,द्वितीय स्थान प्रगति हाउस व तीसरा स्थान विवेक हाउस ने प्राप्त किया
मिट्टी के डेकोरेटिव दीयों ने किया आकर्षित
छात्राओं ने मिट्टी के दीये बनाकर उसे विभिन्न प्रकार के रंगों से सजाया। छात्राओं को शिक्षकों ने काफी प्रोत्साहित किया। शिक्षकों ने बच्चों को ईको-फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित ढंग से त्योहार मनाने और पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखने के प्रति भी जागरूक किया।प्राचार्य ज्योति पाठक ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा की दीपावली दीपों का त्योहार है इसे सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनायें।