लातेहार:-जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार के सांस्कृतिक कला केन्द्र में प्रातः 10 बजे गाँधी एवं शास्त्री जी की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गॉंधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सभी शिक्षकों एवं कप्तानों ने महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
बारहवीं कक्षा की छात्रा रानी भगत और आठवीं कक्षा की छात्रा स्वस्तिका तिवारी ने महात्मा गॉंधी और लाल बहादुर शास्त्री के बारे में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।
इसके बाद विद्यालय के इतिहास के शिक्षक विनय कुमार दुबे ने महात्मा गॉंधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महात्मा गॉंधी का प्रसिद्ध भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ की प्रस्तुति भी की गई। ग्यारहवीं की छात्रा ज्योति कुमारी ने मनमोहक भजन गाया।अंत में प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा महात्मा गॉंधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया एवं उनके द्वारा रचित आत्मकथा सभी से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मंच का संचालन ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा निधि कुमारी ने किया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।