0 0 lang="en-US"> मंत्री इरफान अंसारी के मौजूदगी में दो पत्रकार मांव ब्लीचिंग के खिलाफ पाकुड़ में प्रदर्शन।
NEWS APPRAISAL

मंत्री इरफान अंसारी के मौजूदगी में दो पत्रकार मांव ब्लीचिंग के खिलाफ पाकुड़ में प्रदर्शन।

Read Time:2 Minute, 35 Second
मंत्री इरफान अंसारी के मौजूदगी में दो पत्रकार मांव ब्लीचिंग के खिलाफ पाकुड़ में प्रदर्शन।


पाकुड़ । हजारीबाग में मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में उनके ही समर्थकों द्वारा 2 पत्रकारों की मॉब लिंचिंग के खिलाफ पाकुड़ में पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया। प्रेस क्लब में पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया और फिर उपायुक्त मेघा भारद्वाज के माध्यम से राज्यपाल संतोष गंगवार के नाम पर ज्ञापन सौंपा। घटना 28 अप्रैल की है जब हजारीबाग में सदर अस्पताल के निरीक्षण के बाद मीडिया से मुखातिब स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से एक निजी समाचार चैनल के पत्रकार ने सवाल किया था कि चतरा एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर कंपनी पर क्या एक्शन लिया गया और क्या पीड़ितों को सरकार ने मुआवजा दिया है।

मंत्री इरफान अंसारी से एक हादसे के फॉलोअप को लेकर पूछे गए सवाल पर समर्थक भड़क गए और 2 पत्रकारों के साथ मारपीट और अभद्रता की। मारपीट में घायल दोनों पत्रकारों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उपचार के बाद पत्रकारों ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज करायापत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया
घटना के विरोध में बुधवार को प्रेस क्लब पाकुड़ के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में पत्रकार प्रेस क्लब परिसर में जुटे और काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने कहा कि राज्य में लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। उन्होंने सरकार से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद पत्रकार समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने उपायुक्त मेघा भारद्वाज को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version