1 0 lang="en-US"> झारखंड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल मिले मंत्री डॉक्टर इरफान और विधायक निशात आलम से।
NEWS APPRAISAL

झारखंड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल मिले मंत्री डॉक्टर इरफान और विधायक निशात आलम से।

Read Time:2 Minute, 3 Second

झारखंड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल मिले मंत्री डॉक्टर इरफान और विधायक निशात आलम से।

अमीन अंसारी की रिपोर्ट,

रांची।झारखण्ड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार के माननीय मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी और पाकुड़ विधायक निशात आलम जी से एक शिष्टाचार मुलाकात किया गया।

मंत्री महोदय को विधानसभा में जीत के साथ मंत्री बनने लिए बधाई दिए और गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को मान्यता देने और कई तरह के कड़े नियमों में शिथिलता लाने के लिए निवेदन किया गया।

डॉ इरफ़ान अंसारी ने हमलोगों के बातों को ध्यानपूर्वक सुन कर कहा कि अभी अभी सरकार बनी है, कुछ दिन इंतजार कीजिए इस विषय पर कोई कदम उठाऊंगा।

पाकुड़ विधायक महोदया निशातआलम प्रतिनिधि मंडल के साथ बहुत देर तक बैठ कर एक एक विषयों को गम्भीरतापूर्वक बात को सुनी, और उन्होंने कही कि शिक्षा मंत्री जी से समय लेकर आपलोगों को अपने साथ लेकर जाऊँगी और जो भी निराकरण का रास्ता मिले समस्या का समाधान कराने का प्रयास करूँगी।


प्रतिनिधि मंडल में झारखण्ड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार, महासचिव मोजाहिदुल इस्लाम,कोषाध्यक्ष आलोक बिपिन टोप्पो, सचिव अमीन अंसारी, उपाध्यक्ष शुभोजित अधिकारी, सचिदानंद कुमार, मुकेश कुमार सिंह शामिल थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
1 100 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version