0 0 lang="en-US"> माहेर संस्था ने प्रशिक्षित महिलाओं को सर्टिफिकेट व मेडल देकर किया सम्मानित
NEWS APPRAISAL

माहेर संस्था ने प्रशिक्षित महिलाओं को सर्टिफिकेट व मेडल देकर किया सम्मानित

Read Time:3 Minute, 37 Second
माहेर संस्था ने प्रशिक्षित महिलाओं को सर्टिफिकेट व मेडल देकर किया सम्मानित


ससबेड़ा पूर्वी पंचायत भवन में आयोजित हुआ समारोह

गोमिया। गोमिया खम्हरा पंचायत क्षेत्र में स्थित माहेर संस्था द्वारा ससबेड़ा पूर्वी पंचायत भवन परिसर में निशुल्क ब्यूटीशियन एवं सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण पूरा कर चुकी महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त माताओं-बहनों को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, ससबेड़ा पूर्वी पंचायत की मुखिया अंशु कुमारी, आईईएल थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल तथा समाजसेवी पिंटू पासवान उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से महिलाओं को सम्मानित किया। वहीं माहेर संस्था की ओर से अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

संस्था के प्रतिनिधि राजेश कुजूर ने बताया कि माहेर संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी दिशा में ब्यूटीशियन एवं सिलाई-कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान ब्यूटीशियन टीचर मनीषा देवी के मार्गदर्शन में महिलाओं को मेकअप, हेयर स्टाइल, फेशियल, मेहंदी आदि का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं सिलाई-कढ़ाई के अंतर्गत आधुनिक डिजाइन, कटिंग और सिलाई की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं में श्वेता कुमारी, शिवानी मिंज, रानी बेसरा, तैयबा खातून, निशा सिंह सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

समाजसेवी पिंटू पासवान ने बताया कि प्रशिक्षिका निशा सिंह द्वारा आईईएल एवं स्वांग क्षेत्र की महिलाओं को भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं घर बैठे स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र राज ने कहा कि माहेर संस्था महिलाओं को हुनरमंद बनाकर सराहनीय कार्य कर रही है। मुखिया अंशु कुमारी ने कहा कि जब पंचायत की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी गांव का समग्र विकास संभव है। वहीं आईईएल थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षित महिलाओं ने समूह में फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की। मौके पर संस्था के राजेश कुजूर, तैयबा, मनीषा सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version