0 0 lang="en-US"> सरहुल प्रकृति से जुड़कर जीवन जीने की सीख देता है:मंत्री योगेंद्र प्रसाद
NEWS APPRAISAL

सरहुल प्रकृति से जुड़कर जीवन जीने की सीख देता है:मंत्री योगेंद्र प्रसाद

Read Time:1 Minute, 57 Second
सरहुल प्रकृति से जुड़कर जीवन जीने की सीख देता है:मंत्री योगेंद्र प्रसाद

गोमिया से रिपोर्ट
गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत में शनिवार को सरहुल पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मंत्री ने पूजा स्थल पर माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासी समाज की प्रकृति, संस्कृति और परंपरा के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने तथा समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में बीडीओ महादेव कुमार महतो, जिप सदस्य एवं बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, मुखिया बंटी उरांव, रामबृक्ष मुर्मू, अंशु कुमारी, शांति देवी, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version