0 0 lang="en-US"> Gumla News:थाना से 100 मीटर दूर ज्वेलरी व्यवसायी से करोड़ों की लूट, इलाके में दहशत
NEWS APPRAISAL

Gumla News:थाना से 100 मीटर दूर ज्वेलरी व्यवसायी से करोड़ों की लूट, इलाके में दहशत

Read Time:2 Minute, 42 Second
Gumla News:थाना से 100 मीटर दूर ज्वेलरी व्यवसायी से करोड़ों की लूट, इलाके में दहशत
CCTV mein jaanch karte Adhikari,

गुमला:– जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर ही एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया। सोमवार शाम करीब 7 बजे जाने-माने सोना व्यवसायी हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी से हथियार के बल पर भीषण लूट हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शशांक सोनी अपनी मां के साथ दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। उनके पास ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ सोना, दुकान का सोना और दिनभर की बिक्री का करीब 50 हजार रुपये नकद था, जिसे उन्होंने स्कूटी की डिक्की में रखा हुआ था।

घर से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड पर तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने स्कूटी के सामने बाइक लगाकर रास्ता रोका और हवाई फायरिंग करते हुए धमकी दी—“सारा सामान निकाल दो, नहीं तो गोली मार देंगे।”

डरे सहमे शशांक और उनकी मां सड़क किनारे गिर पड़े। इसी दौरान अपराधियों ने शशांक की कनपटी पर हथियार सटा दिया। बेटे की जान बचाने के लिए मां ने अपराधियों से विनती की कि जो लेना है ले लो, लेकिन उसे नुकसान न पहुंचाएं।

इसके बाद अपराधियों ने स्कूटी की चाबी लेकर डिक्की से करीब 1 किलो सोना और 50 हजार रुपये नगद लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि थाना के इतने नजदीक इस तरह की बड़ी लूट की घटना पहले कभी नहीं हुई, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version