0 0 lang="en-US"> दिल्ली के कारोबारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, विराेध करने पर बेटे को मारी गोली
NEWS APPRAISAL

दिल्ली के कारोबारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, विराेध करने पर बेटे को मारी गोली

Read Time:2 Minute, 16 Second
दिल्ली के कारोबारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, विराेध करने पर बेटे को मारी गोली

पटना : पटना में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिल्ली के एक स्वर्ण कारोबारी को गोली मारकर 3 करोड़ का सोना और आभूषण लूट लिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इंटर नेशनल होटल के पास हुई। व्यवसायी का बैग लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी एसपी चंद्र प्रकाश, कोतवाली डीएसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि व्यवसायी से दो से तीन किलो सोने के आभूषण की लूट हुई है। जांच की जा रही है। दिल्ली के करोल बाग थाना इलाके के रेगर पूरा निवासी अंसार अली मोल्ला स्वर्ण व्यवसायी है। वह अपने पुत्र एहतेशाम अली के साथ सोने के आभूषण लेकर व्यवसायियों को देने के लिए पटना आये थे। गुरुवार को अंसार अली अपने पुत्र के साथ बैग लेकर फ्रेजर रोड में डाक बंगला चौराहा की तरफ से इंटरनेशनल होटल की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान उनका पीछा कर रहे बदमाशों ने चम्पारण मीट हाउस के ठीक सामने व्यवसायी पुत्र के हाथ से बैग छीनने लगे।कारोबारी ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसके हाथ में गोली मार दी। जिसके वजह से बैग उसके हाथ से छूट गया और बदमाश बैग लेकर बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version