0 0 lang="en-US"> भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में जूनियर इंजीनियर की मौके पर मौत
NEWS APPRAISAL

भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में जूनियर इंजीनियर की मौके पर मौत

Read Time:1 Minute, 5 Second
भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में जूनियर इंजीनियर की मौके पर मौत

पंडवा/पलामू:- मेदिनीनगर–औरंगाबाद मुख्य पथ पर पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी खास के पास फोरलेन सड़क पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार आकाश पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक आकाश पांडेय भाजपा नेता सह सांसद के करीबी ईश्वरी पांडेय के पुत्र थे। वे रेहला स्थित ग्रासीम कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।हादसे में स्कॉर्पियो वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Happy
0 0 %
Sad
1 100 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version