0 0 lang="en-US"> गढ़वा-रेहला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो सवार चार युवकों की मौके पर मौत
NEWS APPRAISAL

गढ़वा-रेहला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो सवार चार युवकों की मौके पर मौत

Read Time:3 Minute, 25 Second
गढ़वा-रेहला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो सवार चार युवकों की मौके पर मौत

सगाई समारोह से लौटते समय अज्ञात हाईवा की टक्कर, गांवों में शोक

गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा-रेहला मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण हादसा बेलचंपा गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ, जब सामने से आ रहे एक अज्ञात हाईवा ने स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार पासवान (30 वर्ष), पिता लखन पासवान, निवासी लवर पांडु गांव, पांडु थाना क्षेत्र, पलामू; जितेंद्र पासवान (28 वर्ष), पिता शंभु पासवान, निवासी लवर पांडु गांव, पांडु थाना क्षेत्र; बादल पासवान (20 वर्ष), पिता मनोज पासवान, निवासी भंडार गांव, विश्रामपुर थाना क्षेत्र तथा बिक्की कुमार (18 वर्ष), पिता अशोक पासवान के रूप में की गई है। एक ही परिवार के चार युवकों की असामयिक मौत से गांवों में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक स्कॉर्पियो से जितेंद्र पासवान की मौसेरी बहन की सगाई समारोह में शामिल होकर बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव से लौट रहे थे। खुशियों से भरा यह सफर घर वापसी के दौरान अचानक मातम में बदल गया। बेलचंपा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह पिचक गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो में शव बुरी तरह फंसे होने के कारण कटर मशीन की मदद से वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात हाईवा की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version