0 0 lang="en-US"> नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
NEWS APPRAISAL

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

Read Time:2 Minute, 42 Second
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

लातेहार। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त विभिन्न गतिविधियों एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु 17.02.2026 को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा के क्रम में मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं (AMF) की स्थिति, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्मिक प्रतिनियोजन, सामग्री वितरण, वाहन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में निर्देश दिया गया कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप एवं विद्युत व्यवस्था जैसी आधारभूत सुविधाएँ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने सभी कोषांगों को नियमित रूप से प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश सहित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version