0 0 lang="en-US"> नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर मतपेटिका कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित
NEWS APPRAISAL

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर मतपेटिका कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित

Read Time:2 Minute, 38 Second
नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर मतपेटिका कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त ने मतपेटिकाओं की सुरक्षा व संधारण में शत-प्रतिशत अनुपालन का दिया निर्देश

पाकुड़।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मतपेटिका कोषांग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मतपेटिकाओं की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण, वितरण व्यवस्था, सीलिंग प्रक्रिया तथा मतदान के पश्चात मतपेटिकाओं के सुरक्षित संधारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतपेटिकाओं से संबंधित सभी कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतपेटिकाओं की सुरक्षा एवं संधारण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि मतपेटिकाओं की जांच, सीलिंग एवं वितरण के दौरान निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा इससे संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए मतपेटिका कोषांग को सक्रिय एवं सजग रहते हुए कार्य करना होगा तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जाए।

बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए, मतपेटिका कोषांग से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version