0 0 lang="en-US"> 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी:तेनुघाट में परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
NEWS APPRAISAL

77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी:तेनुघाट में परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 45 Second
77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी:तेनुघाट में परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

तेनुघाट।77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क ने तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क मैदान में आयोजित परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की तैयारियों, अनुशासन एवं आपसी समन्वय का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड कमांडर के नेतृत्व में कुल कई टोलियां गठित की गई हैं, जिनमें सशस्त्र बलों के जवानों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के प्लाटून शामिल हैं। सभी टोलियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुशासित ढंग से अभ्यास कर रही हैं।

ज्ञात हो कि परेड का पूर्वाभ्यास 19 एवं 20 जनवरी को आयोजित किया गया था। वहीं 21 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क के साथ तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो एवं अधिवक्ता बीरेंद्र प्रसाद ने किया।

मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार, 26 जनवरी को तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version