0 0 lang="en-US"> पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा
NEWS APPRAISAL

पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा

Read Time:2 Minute, 12 Second
पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा

लातेहार।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आगामी 26 जनवरी को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।

पूर्वाभ्यास के दौरान सार्जेंट मेजर एवं सार्जेंट द्वारा प्रतिभागी प्लाटून का नियमानुसार नेतृत्व किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने परेड एवं अन्य तैयारियों को लेकर सभी प्लाटून को अनुशासन, समन्वय और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि समारोह को सफल एवं गरिमामय रूप से संपन्न कराया जा सके।

विदित हो कि 26 जनवरी को प्रातः 09:05 बजे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी द्वारा जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version