0 0 lang="en-US"> राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र की बैठक संपन्न
NEWS APPRAISAL

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र की बैठक संपन्न

Read Time:3 Minute, 33 Second
राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र की बैठक संपन्न

वर्ष 2026 में सभी परियोजनाओं में 20 प्रतिशत सदस्यता हासिल करने का संकल्प

कथारा। हिंद मजदूर सभा से संबद्ध श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्र अंतर्गत सभी शाखाओं के अध्यक्ष एवं सचिवों की बैठक कथारा में आयोजित की गई। बैठक के दौरान नववर्ष की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन की मजबूती और सदस्यता विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पिछले वर्ष संगठनात्मक गतिविधियों के दौरान रह गई कमियों पर मंथन करते हुए उन्हें दूर करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि कथारा क्षेत्र की नवगठित समिति के सभी पदाधिकारी योजनाबद्ध तरीके से सभी परियोजनाओं में भ्रमण कर वर्ष 2026 में 20 प्रतिशत सदस्यता लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा और कर्मठता से कार्य करेंगे।

इसके साथ ही नववर्ष के अवसर पर भव्य वनभोज कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बैठक के दौरान कथारा परिवार की ओर से सभी शाखा अध्यक्षों एवं सचिवों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि आने वाला समय श्रमिकों के लिए काफी संघर्षपूर्ण होगा। चार लेबर कोड, कार्य अवधि में संभावित बदलाव और श्रमिक अधिकारों को लेकर चुनौतियां बढ़ने वाली हैं। ऐसे में संगठन को अभी से रणनीति बनाकर जमीनी स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत सदस्यता लक्ष्य हासिल हो जाने के बाद भी अधिकारों की लड़ाई आसान नहीं होगी, इसके लिए सशक्त आंदोलन की तैयारी आवश्यक है।

बैठक में क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह कथारा कोलियरी शाखा सचिव गणेश राम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह कथारा कोलियरी शाखा अध्यक्ष नागवंत प्रसाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह स्वांग-गोविंदपुर परियोजना शाखा सचिव धनंजय सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह स्वांग वाशरी शाखा सचिव पीयूष कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गणेश राम द्वितीय, क्षेत्रीय सहायक सचिव सह स्वांग वाशरी शाखा अध्यक्ष सुधीर सिंह, क्षेत्रीय सहायक सचिव सह जारंगडीह कोलियरी शाखा सचिव खगेश्वर रजक, क्षेत्रीय सहायक सचिव सह कथारा कोलवाशरी शाखा सचिव मो. मिनाहजुल आबेदिन, अरविंद कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version