0 0 lang="en-US"> राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा के प्रतिनिधियों की बैठक में लिए गए कई निर्णय
NEWS APPRAISAL

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा के प्रतिनिधियों की बैठक में लिए गए कई निर्णय

Read Time:2 Minute, 36 Second
राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा के प्रतिनिधियों की बैठक में लिए गए कई निर्णय

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्र के सदस्यों की बैठक अतिथिगृह कथारा में हुई। इसमें सेफ्टी, वेलफेयर और हाऊसिंग बोर्ड से जुड़े प्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल रहे। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम ने की।

जबकि संचालन स्वांग- गोविंदपुर फेज दो के सचिव धनंजय सिंह ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से श्रमिकों के समस्या को लेकर मांगपत्र दिए जाने, सेफ्टी, बेलफेयर और हाऊसिंग को लेकर सक्रियता रखने सहित कई मामले को लेकर विमर्श हुआ। यहां क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में आरकेएमयू के पदाधिकारी श्रमिकों के सबसे सच्चे व अच्छे प्रतिनिधि के रूप में विख्यात हो रहे हैं।

संगठन के प्रमुख प्रतिनिधियों की जिस प्रकार श्रमिकों के समस्याओ को लेकर मुखरता है इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में कामगार संगठन का सदस्य बनने का काम कर रहे हैं। क्षेत्रीय सचिव श्रीसिंह ने कहा कि श्रमिकों का विश्वास बनाये रखने के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहना होगा। यहां विभिन्न परियोजना के शाखा अध्यक्ष व सचिव सहित सेफ्टी, वेलफेयर और हाऊसिंग बोर्ड के सदस्यों ने खुले स्वरूप में अपने विचार को रखने का काम किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिला परिषद के सदस्य श्री आकाश लाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, नागवंत प्रसाद, प्रेमजीत प्रसाद, पीयूष कुमार, गणेश राम 2. क्षेत्रीय सहायक सचिव खगेश्वर रजक, मिनाजुल आबेदिन, सतीश वर्णवाल, सुधीर सिंह, कोषाध्यक्ष शक्ति सिंह और रामराज चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version