0 0 lang="en-US"> किसानों के खलिहान लगी आग लगभग 280 मन धान फसल जलकर हुआ राख
NEWS APPRAISAL

किसानों के खलिहान लगी आग लगभग 280 मन धान फसल जलकर हुआ राख

Read Time:1 Minute, 53 Second
किसानों के खलिहान लगी आग लगभग 280 मन धान फसल जलकर हुआ राख

बरहरवा।शनिवार देर रात्रि को प्रखंड क्षेत्र के चुटिया गांव में एक खलिहान में आग लगने से लगभग 280 मन धान जलकर राख हो गया है l
इस सम्बंध में किसान पाण्डु मुर्मू एवं उसके भाई मंगल मुर्मू बताते हैं कि घर के कुछ दूरी पर खलिहान में धान का चाकी बनाकर रखा हुआ था l बीते रात्री लगभग 9:30 स्थानीय लोगों ने सूचना दिया कि खलिहान में आग धधक रहा है l जब खलिहान पहुंचा तो आग को बुझाने का प्रयास किया परंतु तब तक आग पूरी तरह धान के भंडारे पर लग चुका था जिसको बचाने में असफल हो गए l

वहीँ आगे भावुक होते हुए कहा कि यह न केवल हमलोगों के लिए धान जला है ब्लकि इसके साथ साल भर का मेहनत के अलावा परिवार का भरण पोषण सहित सभी प्रकार का खर्च इसी से पूरा होता l धान बेचकर बच्चों की पढ़ाई का फीस के अलावा बीमारी में दवा पानी इसी पर निर्भर था! परंतु इस अपूर्वीय घटना से परिवार की आर्थिक स्तिथि पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है l

धान के साथ पुआल भी हमारे पशुओं के लिए साल भर का चारा इस अगलगी में राख में तब्दील हो गया l
वहीँ इस मामले को लेकर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज तुरी के सहयोग से बीडीओ अंशु कुमार पांडेय के पास आवेदन देकर राहत कोषांग से मदद की गुहार लगाई है l

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version