0 0 lang="en-US"> चतरोचट्टी क्षेत्र में खलिहान में लगी आग, धान और पुआल जलकर खाक
NEWS APPRAISAL

चतरोचट्टी क्षेत्र में खलिहान में लगी आग, धान और पुआल जलकर खाक

Read Time:1 Minute, 49 Second
चतरोचट्टी क्षेत्र में खलिहान में लगी आग, धान और पुआल जलकर खाक


गोमिया संवाददाता

गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकंडी गांव में बुधवार को अचानक आग लगने की घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गांव के खलिहान में लगी आग ने देखते ही देखते कई किसानों के धान और पुआल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि रेवा महतो और प्रयाग महतो के पुआल, तथा सुखारी महतो और रामचंद्र महतो के खलिहान में रखा धान पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया गया कि आग अचानक भड़की और तेज लपटों के साथ उठी चिंगारी पास के दूसरे खलिहान में भी जा लगी, जिससे वहां रखा पुआल भी जलने लगा।

आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बाल्टी, ड्रम, बोरिंग, कुएं व हैंडपंपों के माध्यम से घंटों तक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग को नियंत्रित नहीं किया जाता, तो पास के खेतों में लगी धान की फसल भी जल सकती थी, जिससे नुकसान और बढ़ जाता।

घटना में किसानों का अधिकांश धान व पुआल जलकर नष्ट हो गया है।
पीड़ित किसानों ने अंचलाधिकारी से उचित मुआवजे की मांग की है। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि नुकसान का जल्द आकलन कर प्रभावितों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version