1 0 lang="en-US"> खलिहान में भीषण आग: किसानों की खून-पसीने की कमाई राख, फायर ब्रिगेड ने दूसरे खलिहानों को जलने से बचाया
NEWS APPRAISAL

खलिहान में भीषण आग: किसानों की खून-पसीने की कमाई राख, फायर ब्रिगेड ने दूसरे खलिहानों को जलने से बचाया

Read Time:1 Minute, 14 Second
खलिहान में भीषण आग: किसानों की खून-पसीने की कमाई राख, फायर ब्रिगेड ने दूसरे खलिहानों को जलने से बचाया

संवाददाता : अनुज तिवारी,

मेदिनीनगर। सदर प्रखंड के लहलहे (नावाटोली) में रविवार शाम लगभग 3 बजे किसानों के खलिहान में अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। राम दयाल बैठा के खलिहान में रखे धान की गांज तथा पुआल देखते ही देखते धूं-धूं कर जलकर खाक हो गए।

ग्रामीणों ने घंटों तक अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियाँ पहुंचने तक खलिहान में रखा अधिकांश अनाज और पुआल पूरी तरह जल चुका था।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के मुताबिक आग से लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये की क्षति हुई है।
हालांकि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को आगे फैलने से रोकते हुए पास के अन्य खलिहानों में रखे किसानों के धान की गांज को जलने से बचा लिया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version