0 0 lang="en-US"> टैफे मैसी फार्गुसन ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन, किसानों के लिए नई सुविधा
NEWS APPRAISAL

टैफे मैसी फार्गुसन ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन, किसानों के लिए नई सुविधा

Read Time:2 Minute, 23 Second
टैफे मैसी फार्गुसन ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन, किसानों के लिए नई सुविधा

लातेहार। लातेहार शहर के करकट स्थित भारूका पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को गणपति ट्रेडर्स द्वारा टैफे मैसी फार्गुसन ट्रैक्टर शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्टेट हेड मोहित वैष्णवी, टैफे कंपनी के टीएम टन टन सर, समाजसेवी नंदलाल प्रसाद, श्वेता गुप्ता, राकेश दुबे, मुकेश पांडे और ध्रुव पांडे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर की। इसके बाद अतिथियों को गुलदस्ता और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह में टैफे कंपनी के टीएम ने मैसी फार्गुसन ट्रैक्टर की मजबूती, गुणवत्ता, बेहतर माइलेज और आधुनिक तकनीक से लैस फीचर्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य किसानों को विश्वसनीय, किफायती और अत्याधुनिक तकनीक वाले ट्रैक्टर उपलब्ध कराना है, जिससे कृषि कार्य को और अधिक आसान और कुशल बनाया जा सके।

समाजसेवी नंदलाल प्रसाद ने कहा कि टैफे ट्रैक्टर देशभर में अपनी टिकाऊ क्षमता और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। लातेहार में शोरूम खुलने से अब जिले के किसानों को सीधे इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक किसानों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम कोने के योगेश्वर सिंह और लातेहार स्टेशन के भगवत सिंह को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। मौके पर गया प्रसाद, विनायकांत पांडे, विजय यादव, प्रदीप सोनी, बेचन साव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version