संवाददाता,
लातेहार :- समय बदल रहा है, लोग भी बदल रहें हैं और अब बाइक या स्कूटी भी बदल रही है। पहले हमारे पास केवल पेट्रोल से चलने वाले दो पहिया वाहन ही बाजार में उपलब्ध थे, पर अब इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के आने से नई जंग शुरू हो गई है। और पेट्रोल महंगा होने से यह लोगों के जेब पर भी भारी भरकम बोझ पढ़ रहा है, जिसके चलते अब लोग अपनी जेब खर्च को कम करने के लिए नये नये उपाए कर रहे है। इसी को देखते हुए लातेहार में पलामू के बाद अमृता इंटरप्राइजेज ने लातेहार में अपनी ई-जॉय शो रूम का आगाज कर दिया है। जिला मुख्यालय के करकट स्थित अमृता इंटरप्राइजेज जॉय ई बाइक के शोरूम का उद्घाटन भव्य तरीके से किया गया। उद्घाटन के बाद शोरूम के संचालक सत्यम सिद्धनाथ पाण्डेय ने कहा कि इस शोरूम में इलेक्ट्रिक बाइक कम दामों में मिलेगी जिससे ग्राहकों को भी खरीदारी करने में आसानी पड़ेगा। यह बाइक मात्र 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज जाती है, जिससे लोगों का समय की बचत और आसानी हो जाती है। आगे उन्होंने कहा कि अभी जो शो रूम में हमारे पास स्कूटी उपलब्ध है उसमें चार सेगमेंट है पहला उल्फा, दूसरा पीको, तीसरा प्लस और चौथा है मिहोस। इसमें हाइड्रॉलिक ब्रेक, ऑडियो प्लेबैक और व्हीकल ट्रैकिंग फंक्शंस हैं। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटे है। इसे नई टेक्नोलॉजी से बनाया गया है, जो टक्कर और लचीलेपन को कम करती है। कंपनी के अनुसार, ये भारतीय सड़कों के लिए बनाए गए सबसे दमदार इलेक्ट्रिक वाहन हैं। वही अमृता इन्टरप्राईजेज के प्रोपराईटर जन्मजय पाण्डेय ने कहा की ग्राहकों की सुविधा के लिए हमारे शॉ रूप में फाईनेंस की भी सुविधा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बाइक प्रदूषण रहित होता है जिससे शहरवासी स्वच्छ और सुंदर वातावरण में रहेंगे। मौके पर अजय पाल सिंह, राहुल संजीव कुमार, पंकज पाण्डेय, रुपेश अग्रवाल समेत सैकड़ों की संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।