0 0 lang="en-US"> घाघरा–गुमला बॉर्डर पर टोटांबी पुल के पास सड़क दुर्घटना, बस की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर
NEWS APPRAISAL

घाघरा–गुमला बॉर्डर पर टोटांबी पुल के पास सड़क दुर्घटना, बस की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर

Read Time:2 Minute, 15 Second
घाघरा–गुमला बॉर्डर पर टोटांबी पुल के पास सड़क दुर्घटना, बस की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर

प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा–गुमला बॉर्डर स्थित टोटांबी पुल के पास शनिवार को एक अज्ञात बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हालांकि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण घायल काफी देर तक घाघरा अस्पताल में तड़पता रहा। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से घाघरा की ओर जा रहे थे, तभी गुमला की ओर से आ रही अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर बस की सीढ़ी टूटकर गिरी पाई गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


स्वास्थ्य मंत्री के दावों पर उठे सवाल

हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ले जाने के लिए समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। बताया गया कि 108 एंबुलेंस काफी दिनों से खराब पड़ी है
वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का दावा है कि राज्य में कहीं भी स्वास्थ्य सुविधा बाधित नहीं है और सभी जगह एंबुलेंस उपलब्ध है। लेकिन घाघरा की यह घटना इन दावों को खोखला साबित कर रही है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version