0 0 lang="en-US"> टोटाम्बी के समीप सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत
NEWS APPRAISAL

टोटाम्बी के समीप सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

Read Time:1 Minute, 33 Second
टोटाम्बी के समीप सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा।घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पलमा डुगडुगिया निवासी 65 वर्षीय वृद्ध बिरिया उरांव की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा टोटाम्बी के केनटोली के समीप उस समय हुआ, जब बाइक सवार ससुर-दामाद अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरिया उरांव अपने दामाद करमचंद के साथ सोमवार को पनसो बाजार से बैल खरीदकर एक व्यक्ति को घर पहुंचाने के बाद बाइक से अपने गांव पलमा डुगडुगिया लौट रहे थे। इसी दौरान केनटोली के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बिरिया उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद करमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल करमचंद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version