0 0 lang="en-US"> बोरियो- बरहेट मुख्य पथ के तेलो मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर हाइवा पलटा,खलासी घायल
NEWS APPRAISAL

बोरियो- बरहेट मुख्य पथ के तेलो मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर हाइवा पलटा,खलासी घायल

Read Time:1 Minute, 3 Second
बोरियो- बरहेट मुख्य पथ के तेलो मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर हाइवा पलटा,खलासी घायल

बरहरवा ।बोरियो- बरहेट मुख्य पथ के तेलो मोड़ के समीप आज गुरुवार को अनियंत्रित होकर चिप्स लदा हाइवा पलट गया। दुघर्टना में हाईवा के खलासी राजा कुमार (32) घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते हीं बोरियो पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल खलासी को ईलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घायल खलासी राजा कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से मुज्जफरपुर का रहने वाला है। हाईवा में बरहरवा से चिप्स लेकर बिहार जा रहे थे। तेलो मोड़ के पास अचानक हाईवा पलट गया। चालक मनोज यादव दरभंगा निवासी घटना के बाद मौके से फरार हो गयाI सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आदित्य नारायण ने राजा कुमार का ईलाज किया। राजा के दोनों पैर में गहरा जख्म है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version