0 0 lang="en-US"> सड़क दुघर्टना में पति-पत्नी घायल।
NEWS APPRAISAL

सड़क दुघर्टना में पति-पत्नी घायल।

Read Time:2 Minute, 11 Second
सड़क दुघर्टना में पति-पत्नी घायल।

बोरियो:-बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के डुमरिया एवं चतरा धोगड़ा के पास गढ़ढे में कार पलटने से पति-पत्नी दुघर्टना में घायल हो गए। दोनों पत्थरगांवा (गोड्डा) के निवासी हैं। बोरियो में एक रिश्तेदार के यहां आए थे। राजमहल गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार पत्थरगांवा निवासी करमानंद दे (45) अपनी पत्नी रशमि सेन(35) एवं बच्चों के साथ बोरियो से राजमहल गंगा स्नान के लिए सात सीट वाले कार से जा रहे थे। बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के डुमरिया-घोगड़ा के बीच सड़क पर गढ़ढे होने से कार गढढे में घुस कर पलट गयी। जिससे पति-पत्नी घायल हो गएI रिश्तेदारों ने ईलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया।

मौके पर बोरियो पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंच कर मामले की छानबीन की। मालूम हो कि इसके पूर्व 18 अक्टूबर को उसी स्थान पर एक कार गढ़ढ़े में पलट गयी थी। जिससे कार में सवार पति-पत्नी घायल हो गए थे। डुमरिया के ग्रामीणों ने बताया कि बोरियो-तीनपहाड़ के बीच डुमरिया एवं धोगड़ा के पास पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया सड़क खराब हो गया है। गढढे नुमा सड़क जानलेवा हो गयी है।

कई बार डुमरिया एवं धोगडा के पास सड़क दुघर्टना में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। छ्ठ पर्व सहित अन्य पर्वों में गोड्डा, दुमका सहित अन्य स्थानों से लोगों का गंगा-स्नानके लिए इसी रास्ते होकर राजमहलआना-जाना लगा रहता है। ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से सड़क मरम्मति की मांग की है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version