0 0 lang="en-US"> धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल अभियंता से मिले इफ्तेखार महमूद
NEWS APPRAISAL

धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल अभियंता से मिले इफ्तेखार महमूद

Read Time:1 Minute, 45 Second
धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल अभियंता से मिले इफ्तेखार महमूद

गोमिया। गोमिया बैंक मोड़ मुख्यपथ से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण के लिए रेल यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष और झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद की पूर्व मध्य रेल, धनबाद मंडल के वरीय मंडल अभियंता सोनू कुमार के साथ मंडल कार्यालय धनबाद से मिले और सड़क बनाने के मुद्दे पर विस्तृत वार्ता हुई। महमूद ने उक्त सड़क की दुर्दशा की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार अपने हिस्से के क्षेत्र में सड़क का निर्माण करते रहती है, किंतु पूर्व मध्य रेल अपने हिस्से के करीब 400 मीटर सड़क का निर्माण नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि गोमिया रेलवे स्टेशन का टिकट बुकिंग काउंटर, रेलवे स्टेशन का सारा कार्यालय और गोमिया रेलवे थाना को उक्त सड़क ही जोड़ता है।
वार्ता के क्रम में वस्तु स्थिति से अवगत होने के बाद सीनियर डिविजनल इंजीनियर ने उपर्युक्त सड़क का निर्माण हेतु अभिलंब निर्णय लेने का आश्वासन दिया।वार्ता में रेल यात्री कल्याण संघ के देवानंद प्रजापति,सुरजीत सिंह और मोहम्मद मोहिउद्दीन भी उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version