0 0 lang="en-US"> पैसेंजर ट्रेनों से तस्कर कर रहे लकड़ियों का परिवहन,यात्रियों को हो रही परेशानी
NEWS APPRAISAL

पैसेंजर ट्रेनों से तस्कर कर रहे लकड़ियों का परिवहन,यात्रियों को हो रही परेशानी

Read Time:2 Minute, 4 Second
पैसेंजर ट्रेनों से तस्कर कर रहे लकड़ियों का परिवहन,यात्रियों को हो रही परेशानी

गोमिया: धनबाद रेल मंडल के गोमो-बरकाकाना रेल खंड अंतर्गत डुमरी और दनिया रेलवे स्टेशनों में यात्री ट्रेनों से अवैध लकड़ी परिवहन मामले में विहिप के प्रांत सह प्रमुख विनय कुमार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित पूर्व मध्य रेलवे अधिकारीयों को सूचित किया है जिस पर अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए संज्ञान लिया और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट बरकाकाना को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

विनय ने बताया कि पर्यावरण को बनाए रखने के लिए भले ही लंबी चौड़ी बात की जाती हो और वन विभाग इसके लिए लंबा चौड़ा बजट खर्च करता हो लेकिन कट रहे वनों की तरफ न तो जिला प्रशासन ही संजीदा है और न ही वन महकमा। तभी तो प्रतिदिन सैकड़ों बोटे अवैध लकड़ियों की खेप पैसेंजर ट्रेनों में ठूंस दिया जाता है जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

लकड़ियों के बोटे दनिया और डुमरी रेलवे स्टेशन पर गिरते हैं। आरपीएफ की मिलीभगत व शिथिलता के कारण लकड़ी लाने वाले तस्कर आसानी से स्टेशन से बाहर हो जाते है। हाल ही में गोमिया में वन कर्मियों ने गोमिया थाना पुलिस की मदद से आधा दर्जन से अधिक लकड़ी कारोबारियों को पकड़कर वैन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।

मामले को लेकर प्रांत सह प्रमुख विनय कुमार रेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित रेलवे अधिकारीयों को एक्स पर लिखकर अवगत कराया था।

Happy
1 100 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version