0 0 lang="en-US"> राजमहल की बेटी ने कोलकाता यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल...
NEWS APPRAISAL

राजमहल की बेटी ने कोलकाता यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

Read Time:1 Minute, 24 Second
राजमहल की बेटी ने कोलकाता यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

बरहरवा।राजमहल शहर के कासिम बाजार निवासी सरवन सोडाणी की पुत्री साक्षी सोडाणी ने कोलकाता के भवानीपुर कॉलेज में आयोजित समारोह में इकोनॉमिक्स विषय में यूनिवर्सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन ने साक्षी को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा संत टेरेसा पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर रेखा सिंह और पवन सिंह को दिया है।
इधर, पवन सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि साक्षी शुरू से ही विद्यालय की मेधावी छात्रा रही है। 2019-20 में मैट्रिक परीक्षा में भी उन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया था। इस बार उन्होंने न सिर्फ क्षेत्र, बल्कि विद्यालय को भी गौरवान्वित किया है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version