Read Time:1 Minute, 15 Second
उधवा, राधानगर थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में उधवा अंचल राजस्व कर्मचारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मनोज गुप्ता एवं गुरुदास कर ने बताया कि थाना दिवस में जमीन विवाद से जुड़े तीन मामले सामने आए। सभी मामलों को दोनों पक्षों की सहमति से निष्पादन के लिए अग्रसर किया गया।
थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने कहा कि जमीन विवाद या अन्य आपसी समस्या से जुड़े फरियादी थाना दिवस में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिससे त्वरित समाधान संभव हो सके।
मौके पर एसआई अनिल सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।