0 0 lang="en-US"> बरहरवा:9 नवंबर को रौनियार वैश्य महासभा का जिला...
NEWS APPRAISAL

बरहरवा:9 नवंबर को रौनियार वैश्य महासभा का जिला सम्मेलन,तैयारियां तेज

Read Time:2 Minute, 6 Second
बरहरवा:9 नवंबर को रौनियार वैश्य महासभा का जिला सम्मेलन,तैयारियां तेज

बरहेट l झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा की ओर से बरहरवा में आगामी 9 नवंबर को जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला अध्यक्ष सुमन कुमार,सचिव कृष्ण भगत बरहेट पहुंचकर बरहरवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रौनियार वैश्य समाज के लोगों से मुलाकात कर इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक भीम प्रसाद गुप्ता तथा प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव गुप्ता का आगमन हो रहा है। जिसमें आगामी 9 नवंबर को बरहरवा के आर बी प्लेस कुशवाहा टोला दुर्गा मंदिर स्थित लॉज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में रौनियार समाज वैश्य समाज के उत्थान, विकास और शैक्षणिक ,सामाजिक स्तर पर कई मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है तथा उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।इसके साथ वन भोज कार्यक्रम आयोजित होगा।इस अवसर पर रितेश गुप्ता,चन्दन गुप्ता,पारस गुप्ता,विकास गुप्ता,सोनू गुप्ता, पिंकी गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version