0 0 lang="en-US"> बरहड़वा:9नवंबर को होगा जिला स्तरीय रौनियार वैश्य...
NEWS APPRAISAL

बरहड़वा:9नवंबर को होगा जिला स्तरीय रौनियार वैश्य महासम्मेलन,तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Read Time:1 Minute, 44 Second
बरहड़वा:9नवंबर को होगा जिला स्तरीय रौनियार वैश्य महासम्मेलन,तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

बरहड़वा, । अखिल भारतीय रौनियार वैश्य परिषद के बैनर तले आगामी 9 नवंबर को बरहड़वा में जिला स्तरीय रौनियार वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को बरहड़वा स्थित आर.बी. पैलेस में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,

जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुमन कुमार ने की। बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के संतोष भगत और दुमका जिला सचिव जितेंद्र भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में समाज के उत्थान, एकता और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि रौनियार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संस्कृति, व्यवसाय, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब समाज हर दिशा में आगे बढ़ेगा, तभी यह सशक्त बन पाएगा।


बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी महासम्मेलन को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मौके पर संगठन महासचिव कृष्ण भगत, प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र भगत, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version