1 1 lang="en-US"> बालू जतरा मेले से लौट रहे युवक-युवती की सड़क हादसे में मौत
NEWS APPRAISAL

बालू जतरा मेले से लौट रहे युवक-युवती की सड़क हादसे में मौत

Read Time:1 Minute, 30 Second
बालू जतरा मेले से लौट रहे युवक-युवती की सड़क हादसे में मौत
Oplus_131072

बालूमाथ। रविवार की सुबह बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर पकरी गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पूनम कुमारी (18 वर्ष), पिता इंद्रदेव उरांव, ग्राम लावागड़ा थाना हेरहंज, और अनुज उरांव (20 वर्ष), पिता जगदीश उरांव, ग्राम डहु थाना टंडवा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों बालूमाथ में लगे जतरा मेले को देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पकरी गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से शवों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. संजय सिद्धार्थ ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version