0 0 lang="en-US"> लातेहार में सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल
NEWS APPRAISAL

लातेहार में सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

Read Time:1 Minute, 48 Second
लातेहार में सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

लातेहार: जिले के दो अलग-अलग प्रखंडों में पिछले 24 घंटे में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं।

पहला हादसा लातेहार सरयू पथ स्थित ओरवाई में हुआ, जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। घायल युवक को एम्बुलेंस से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तरवाडीह पंचायत के ओरवाई के जशवंत सिंह (पिता: बलराम सिंह) के रूप में हुई है।

दूसरा मामला एकीकृत बालूमाथ प्रखंड का है, जहां दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए। पहली घटना बारियातू थाना क्षेत्र के फूलसुख मार्ग की है। यहां बृहस्पतिवार रात बाजार से लौट रहे नरेश गंझू और बिगन गंझू की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई।
इस हादसे में नरेश गंझू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिगन गंझू गंभीर रूप से घायल हुए। उनके पैर में फ्रैक्चर और आंतरिक चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस हादसे में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version